स्कूल में बने आश्रय स्थल पर इजराइली हवाई हमले में 15 लोग मारे गए: फलस्तीनी अधिकारी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 17 Oct 2024 08:00 PM
स्कूल में बने आश्रय स्थल पर इजराइली हवाई हमले में 15 लोग मारे गए: फलस्तीनी अधिकारी
ऑडियो सुनें

दीर अल बलाह (गाजा पट्टी)/यरुशलम. उत्तरी गाजा में विस्थापित लोगों को आश्रय देने वाले एक स्कूल पर बृहस्पतिवार को इजराइल द्वारा किए गए हमले में पांच बच्चों सहित कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई. गाज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी. इज.राइली सेना ने कहा कि हमले में स्कूल में एकत्र हुए दर्जनों हमास और इस्लामिक जिहाद चरमपंथियों को निशाना बनाया गया.

यह हमला जबालिया स्थित अबू हुसैन स्कूल पर हुआ, जो उत्तरी गाजा में एक शहरी शरणार्थी शिविर है, जहां इजराइल एक सप्ताह से अधिक समय से बड़ा हवाई और जमीनी अभियान चला रहा है. उत्तरी गाज़ा में मंत्रालय की आपातकालीन इकाई के प्रमुख फारेस अबू हमज़ा ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की और कहा कि दर्जनों लोग घायल हुए हैं.

उन्होंने कहा कि पास के कमाल अदवान अस्पताल को हताहतों का इलाज करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. हमज.ा ने कहा, ”कई महिलाएं और बच्चे गंभीर हालत में हैं.” सेना ने कहा कि उसने स्कूल के अंदर दोनों चरमपंथियों समूहों द्वारा संचालित कमांड सेंटर को निशाना बनाया. इसने उन दर्जनों लोगों के नामों की सूची दी, जिन्हें उसने चरमपंथी बताया और वे हमले के समय मौजूद थे.

इजराइल की सेना जांच कर रही कि क्या हमास का शीर्ष नेता सिनवार गाजा में मारा गया

इजराइल की सेना ने कहा है कि वह इस बात की जांच कर रही है कि क्या गाजा में सैन्य अभियान में हमास के शीर्ष नेता या’ा सिनवार की मौत हो गई. सेना ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि गाजा में अभियान के दौरान तीन आतंकवादी मारे गए, लेकिन उसने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया. सेना ने कहा कि तीनों की पहचान की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वह इस संभावना की जांच कर रही है कि क्या उनमें से एक सिनवार था. सिनवार सात अक्टूबर, 2023 को इजराइल पर हमास के हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक था. जुलाई में ईरान की राजधानी तेहरान में इजराइल के हमले में इस्माइल हानिया की हत्या के बाद सिनवार को समूह के शीर्ष नेता के रूप में चुना गया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu