चक्रवात के दौरान बापटला चर्च में फंसे 15 लोगों को बचाया गया: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 30 Oct 2025 02:04 PM
चक्रवात के दौरान बापटला चर्च में फंसे 15 लोगों को बचाया गया: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री
ऑडियो सुनें

अमरावती: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बृहस्पतिवार को कहा कि बापटला जिले के एक स्थानीय चर्च में फंसे 15 लोगों को हाल ही में आए भीषण चक्रवात ‘मोंथा’ के दौरान स्थानीय लोगों और बचाव दलों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मुख्यमंत्री ने बुधवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ह्लबापटला जिले के पारचूर स्थित होसन्ना चर्च में फंसे 15 लोगों को स्थानीय निवासियों और बचाव टीमों ने मदद की गुहार मिलने के बाद करीब 15 मिनट में बचा लिया।

नायडू ने बचाव कार्य में शामिल सभी लोगों की सराहना की। मुख्यमंत्री द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में देखा गया कि चर्च में फंसे लोग कमर तक पानी में चल रहे थे। उन्हें बचावर्किमयों ने एक लंबी रस्सी के सहारे बाहर निकालने में मदद की, ताकि वे मजबूती से पकड़ बनाए रखते हुए बाढ़ के पानी को पार कर सकें। अंतत? सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया। दक्षिणी राज्य हाल ही में आए भीषण चक्रवात ‘मोंथा’ से प्रभावित हुआ था, जिसका अर्थ थाई भाषा में सुगंधित फूल होता है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital