ओडिशा में रोज दुष्कर्म के 15 मामले सामने आ रहे: कांग्रेस

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 19 Jun 2025 09:29 PM
ओडिशा में रोज दुष्कर्म के 15 मामले सामने आ रहे: कांग्रेस
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली/बारीपदा. कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार का पिछला एक साल बेटियों के लिए खौफनाक रहा है और गत 11 माह के दौरान प्रदेश की लगभग 28,000 महिलाओं पर अत्याचार हुआ. पार्टी की महिला इकाई की अध्यक्ष अलका लांबा ने यह भी कहा कि प्रदेश में रोजाना दुष्कर्म के औसतन 15 मामले सामने आ रहे हैं. ओडिशा में दो दशक से सत्तारूढ. नवीन पटनायक नीत बीजू जनता दल को हटाकर पिछले साल भाजपा सत्ता में आई. प्रदेश में पहली बार भाजपा की अपने बलबूते सरकार बनी है.

अलका ने संवाददाताओं से कहा, ”ओडिशा में जो भी घटनाएं घट रही हैं, वे बेहद चिंतित करने वाली हैं. प्रदेश में भाजपा सरकार को बने हुए एक साल पूरा हुआ है. लेकिन ये साल भर का समय ओडिशा की बहन, बेटियों और महिलाओं के लिए बेहद ही खतरनाक और खौफनाक रहा है.”

उन्होंने दावा किया, ”प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद ओडिशा के चुनाव प्रचार में उतरते हैं और आधी आबादी को उनकी सुरक्षा का वादा देकर वोट हासिल करते हैं, लेकिन ओडिशा के 11 महीने का रिपोर्ट कार्ड देखेंगे तो यहां रोजाना 15 दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं. 10 महीने में राज्य के विभिन्न स्थानों पर 4,500 बेटियों ने न्याय की गुहार लगाई और 11 महीने में प्रदेश की 28,000 महिलाएं और बेटियां अत्याचार का शिकार हुई हैं.” कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि आख.रि अपराधियों में इतनी हिम्मत आ कहां से रही है? ओडिशा विधानसभा में कांग्रेस सदस्य सोफिया फिरदौस ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं को सर्मिपत ‘रज पर्व’ मनाया जाता है, लेकिन दुख की बात है कि रज पर्व के दौरान ही हमारे राज्य में सामूहिक बलात्कार की तीन घटनाएं हुई हैं.

सोफिया ने कहा, ”गोपालपुर में रज पर्व के दिन जब एक लड़की अपने दोस्त के साथ ‘बीच’ पर जाती है, तो वहां 10 लोग उसका सामूहिक बलात्कार कर देते हैं. ऐसे में ओडिशा की हर लड़की का एक ही सवाल है कि हमें न्याय कब मिलेगा?” उन्होंने बताया, ”मैंने विधानसभा में पूछा था कि जब से नई सरकार आई है, महिलाओं के खिलाफ अपराध के कितने मामले दर्ज किए गए हैं? इसका जवाब बेहद चौंकाने वाला था कि नई भाजपा सरकार बनने के बाद ओडिशा में 18001 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें सिर्फ 217 मामलों का निस्तारण हुआ है.” सोफिया ने दावा किया कि जब भी कोई घटना होती है तो एक ही आवाज आती है कि जांच चल रही है, लेकिन पिछले 12 महीने में एक भी जांच की रिपोर्ट सामने नहीं आई है. उनका कहना था, ”अगर सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो अपराध के ये आंकड़े और बढ. सकते हैं.”

ओडिशा में एक और महिला से सामूहिक बलात्कार, तीन दिन में तीसरी घटना

ओडिशा के मयूरभंज जिले में चार लोगों ने एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. राज्य में तीन दिन में यह तीसरी ऐसी घटना है. पीड़िता (31) के पति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उसके परिवार के परिचित चार लोग बारीपदा सदर थाना क्षेत्र में स्थित उनके घर में उस समय घुस आए, जब वह और परिवार के अन्य सदस्य वहां नहीं थे. शिकायत के अनुसार, चारों लोग उसकी पत्नी को जबरन दूसरे थाने के अधिकार क्षेत्र में ले गए जहां उन्होंने उससे सामूहिक बलात्कार किया.

बारीपदा सदर थाने के प्रभारी निरीक्षक आदित्य प्रसाद जेना ने बताया कि पीड़िता ने चारों लोगों के नाम बताए हैं और वे सभी फरार हैं.
जेना ने कहा, ”आरोपियों की तलाश के लिए एक टीम गठित की गई है.” उन्होंने कहा कि अपराधियों ने महिला को धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो वे उसे जान से मार देंगे. महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

यह घटना सोमवार को हुई. इससे पहले रविवार को भी गोपालपुर बीच पर एक कॉलेज छात्रा के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार हुआ था और पुलिस ने इस मामले में चार नाबालिगों सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. क्योंझर जिले में मंगलवार को 17 वर्षीय एक किशोरी के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया, उसकी हत्या कर दी गई और बाद में उसे पेड़ से लटका दिया गया.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu