दीर अल बलाह. इजराइल द्वारा रविवार तड़के उत्तरी गाजा के एक शरणार्थी शिविर को निशाना बनाकर किए गए हमले में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई. गाजा शहर के अल-अहली अस्पताल के निदेशक डॉ. फदल नईम ने बताया कि मृतकों में नौ महिलाएं शामिल हैं तथा मृतक संख्या बढ.ने की संभावना है.
उन्होंने कहा कि जबालिया के शहरी शरणार्थी शिविर पर हुए हमले में इन लोगों की मौत हुई, जहां इजराइल एक महीने से अधिक समय से हमले कर रहा है. सेना ने कहा कि उसने उस जगह को निशाना बनाया, जहां आतंकवादी मौजूद थे, हालांकि उसने अपने दावे के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया.