देश में कोविड-19 के 18,313 नए मामले, 57 और लोगों की मौत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 27 Jul 2022 11:49 AM
देश में कोविड-19 के 18,313 नए मामले, 57 और लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 18,313 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,39,38,764 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,45,026 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 57 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,26,110 हो गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,45,026 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.34 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,486 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.47 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 4.31 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.57 प्रतिशत है। देश में अभी तक 87.36 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 4,25,337 नमूनों की जांच पिछले 24 घंटे में की गई। देश में अभी तक कुल 4,32,67,571 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.2 प्रतिशत है।

वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 202.79 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav