छत्तीसगढ़ में 19 जिलाधिकारियों समेत भारतीय प्रशासनिक सेवा के 37 अधिकारियों का तबादला

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 28 Jun 2022 10:23 PM
छत्तीसगढ़ में 19 जिलाधिकारियों समेत भारतीय प्रशासनिक सेवा के 37 अधिकारियों का तबादला
ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 19 जिलाधिकारियों समेत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 37 अधिकारियों का तबादला कर दिया है. राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.  अधिकारियों ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के सचिव डॉक्टर कमलप्रीत ंिसह ने मंगलवार को अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया.

उन्होंने बताया कि राज्य शासन ने रायपुर, कोरबा, बिलासपुर, कबीरधाम, कांकेर, दुर्ग, बेमेतरा, दंतेवाड़ा, सरगुजा, जांजगीर-चांपा, बालोद, बस्तर, कोंडागांव, राजनांदगांव, मुंगेली, सुकमा, बलरामपुर-रामानुजगंज, रायगढ़ और बलौदाबाजार-भाटापारा के जिलाधिकारियों का तबादला कर दिया है. अधिकारियों ने बताया कि राज्य शासन ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की विशेष सचिव प्रियंका शुक्ला का तबादला कांकेर की जिलाधिकारी के पद पर कर दिया है.

उन्होंने बताया कि तबादला आदेश के अनुसार रायपुर के जिलाधिकारी सौरभ कुमार को बिलासपुर के जिलाधिकारी पद पर किया गया तथा दुर्ग के जिलाधिकारी भूरे सर्वेश्वर नरेंद्र को रायपुर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है. कोंडागांव के जिलाधिकारी पुष्पेंद्र मीणा अब दुर्ग जिले के जिलाधिकारी होंगे. अधिकारियों ने बताया कि राज्य शासन ने दंतेवाड़ा के जिलाधिकारी दीपक सोनी को कोंडागांव का जिलाधिकारी नियुक्त किया है. सुकमा के जिलाधिकारी विनीत नंदनवार अब दंतेवाड़ा के जिलाधिकारी होंगे.

उन्होंने बताया कि राज्य के कांकेर के जिलाधिकारी चंदन कुमार का तबादला बस्तर जिले के जिलाधिकारी पद पर तथा बस्तर के जिलाधिकारी रजत बंसल का तबादला बलौदाबाजार-भाटापारा के जिलाधिकारी पद पर किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि राज्य शासन ने बिलासपुर के जिलाधिकारी सारांश मित्तर का तबादला प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ रोड एवं इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्पोरेशन के पद पर किया है. वहीं सरगुजा के जिलाधिकारी संजीव झा का तबादला कोरबा के जिलाधिकारी पद पर किया गया है.

अधिकारियों ने बताया कि राज्य शासन ने कोरबा के जिलाधिकारी रानू साहू का तबादला रायगढ़ के जिलाधिकारी पद पर तथा रायगढ़ के जिलाधिकारी भीम ंिसह का तबादला मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के पद पर किया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu