यूनियन बैंक में 5.59 करोड़ का घोटाला उजागर

रायपुर. यूनियन बैक शाखा प्रियदर्शनीय नगर, रायपुर में 5.59 करोड़ घोटाले के मामले में राजेन्द्र थाना पुलिस ने बैंक को नोटिस जारी किया है. बैंक के कैशियर ने अपना मोबाइल बंद कर दिया है. पुलिस आरोपी की तलाश की जा रही है. ऐसे हुआ खुलासा राजेन्द्र नगर थाने में यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक सरोज कुमार टोप्पो ने इस संबंध में रिपोर्ट लिखाई है जिसमें उन्होंने बताया कि 21अप्रैल को प्रियदर्शनीय नगर शाखा द्वारा करेन्सी चेस्ट को प्रेषण के लिये भेजने हेतु नकदी की गिनती की गई. तो ज्ञात हुआ की राशि 5,59,68259 रुपये नकद कम है. बैक के अधिकृत जांच अधिकारी शशांक शेखर मिश्रा द्वारा जांच करने पर पता चला कि उक्त रकम बैक के कैशियर एवं क्लर्क किशन बघेल द्वारा गबन किया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button