प्रतिबंधित टीटीपी के 5,000 से 6,000 आतंकियों ने अफगानिस्तान में ली हुई है शरण

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 17 Mar 2024 07:45 PM
प्रतिबंधित टीटीपी के 5,000 से 6,000 आतंकियों ने अफगानिस्तान में ली हुई है शरण
ऑडियो सुनें

इस्लामाबाद. प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के लगभग 5,000 से 6,000 आतंकवादियों ने पड़ोसी अफगानिस्तान में शरण ली हुई है. अफगानिस्तान में पाकिस्तान के विशेष प्रतिनिधि राजदूत आसिफ दुर्रानी ने देश में लगातार हो रहे आतंकवादी हमलों के बीच यह दावा किया.

‘डॉन’ अखबार की खबर के मुताबिक, दुर्रानी शनिवार को इस्लामाबाद स्थित विचारक संस्था ‘पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर पीस स्टडीज’ (पीआईपीएस) द्वारा ‘अफगान शांति और सुलह : पाकिस्तान के हित और नीति विकल्प’ विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि लगभग 5,000 से 6,000 टीटीपी आतंकवादी अफगानिस्तान में हैं. दुर्रानी ने कहा, ”अगर हम उनके परिवारों को शामिल कर लें तो यह संख्या 70,000 तक पहुंच जाती है.” दुर्रानी ने कहा कि प्रतिबंधित टीटीपी के साथ पाकिस्तान की शांति वार्ता अतीत में विफल रही क्योंकि आतंकवादी समूह न तो आत्मसमर्पण करने के लिए तैयार था और न ही पाकिस्तान के संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ लेने के लिए तैयार था. उन्होंने कहा कि बातचीत में गतिरोध का एक अहम कारण यह भी था कि संगठन अपने द्वारा किए गए जघन्य अपराधों के लिए कानून का सामना नहीं करना चाहता.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu