असम में कोविड-19 के 590 मामले सामने आए, पांच महीने में सबसे अधिक

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 14 Jul 2022 12:40 PM
असम में कोविड-19 के 590 मामले सामने आए, पांच महीने में सबसे अधिक
ऑडियो सुनें

गुवाहाटी: असम में पांच महीने से अधिक समय बाद बृहस्पतिवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 590 मामले सामने आए। स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा जारी बुलेटिन में कहा गया है कि चार दिन के अंतराल के बाद संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत भी हुई है।

राज्य में एक दिन पहले की तुलना में संक्रमण के मामलों में 36 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। बुधवार को संक्रमण के 434 मामले सामने आए थे। नए मामले सामने आने के साथ ही अब राज्य में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 7,27,909 हो गई है। अब तक कुल 7,992 लोगों की महामारी से मौत हुई है। इनमें से 1,347 लोग एक से अधिक रोगों से ग्रस्त थे। उपचाराधीन रोगियों की कुल संख्या 2,584 है।

अब तक कुल 7,17,333 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। फिलहाल 2,584 मरीजों का इलाज चल रहा है। बुलेटिन में कहा गया है कि बीते 24 घंटे के दौरान कुल 31,510 लोगों को कोविड-19 टीके लगाए गए। अब तक कुल 4.69 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav