भारत में कोविड-19 के 60 नये मामले सामने आए…

नयी दिल्ली: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 60 नये मामले सामने आए, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,474 से बढक़र 1,482 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढक़र 4,49,94,725 हो गई है, जबकि मृतक संख्या 5,31,917 है।

आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार, संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढक़र 4,44,62,326 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.18 फीसदी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, भारत में देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button