शिवसेना नेता पर गोलीबारी: अदालत ने भाजपा विधायक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 14 Feb 2024 07:09 PM
शिवसेना नेता पर गोलीबारी: अदालत ने भाजपा विधायक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
ऑडियो सुनें

ठाणे. अदालत ने पुलिस थाने के भीतर शिवसेना के एक नेता की हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक गणपत गायकवाड़ तथा उनके चार साथियों को बुधवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. आरोपी विधायक गणपत गायकवाड़, उनके सहयोगी हर्षल केने, संदीप सरवणकर, दिव्येश उर्फ विक्की गणात्रा और चालक रणजीत यादव को उनकी पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद बुधवार को अदालत में पेश किया गया था.

विधायक पर आरोप है कि उन्होंने उल्लासनगर इलाके में हिल लाइन थाने के वरिष्ठ निरीक्षक के कक्ष में दो फरवरी को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना की कल्याण इकाई के प्रमुख महेश गायकवाड़ को कथित रूप से गोली मारकर जख्मी कर दिया था. मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था. घटना के बाद शिवसेना नेता को ठाणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह अब स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं.

आरोपियों की ओर से पेश वकील निलेश पांडे और उमर काज.ी ने अदालत परिसर के बाहर पत्रकारों से कहा कि पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपियों की रिमांड बढ़ाने का आग्रह किया, जिसकी अदालत ने इजाज.त नहीं दी और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu