Breaking : माता पंडाल के पास लगी रस्‍सी में फंसा युवक का गला, एक की मौत, दूसरा घायल, पुलिस ने दर्ज की FIR, मुस्लिम समाज का प्रदर्शन

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sat, 17 Oct 2026 08:34 AM
Breaking : माता पंडाल के पास लगी रस्‍सी में फंसा युवक का गला, एक की मौत, दूसरा घायल, पुलिस ने दर्ज की FIR, मुस्लिम समाज का प्रदर्शन
ऑडियो सुनें

नवरात्रि का पर्व अपने चरम पर है। इस बीच अंबिकापुर से दर्दनाक खबर सामने आई है। देवी पंडाल के पास सड़क के बीचों बीच रस्सी बांधने की वजह से एक बड़ी घटना हाे गई. इसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि एक घायल है।

सूत्रों के अनुसार बैरिकेडिंग के नाम पर लगाई गई रस्सी से फंसकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई. वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. पूरी घटना कल रात की बताई जा रही है. घटना के बाद युवक दोनों युवक को अस्‍पताल लेकर जाया गया, जहां एक की मौत हो गई और दूसरे का इलाज जारी है.

दुर्गा पूजा समिति की लापरवाही

इस घटना में मृतक फैजान के परिजनो ने कोतवाली थाने में पहुंचकर उचित कार्रवाई की मांग की है. परिजनों ने दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है. घटना का मुख्‍य कारण सड़क पर बैरिकेडिंग के नाम पर लगी रस्‍सी जो रात में नहीं दिख सकी, को वजह बताया है. आरोप है कि रस्‍सी में फंसकर युवक पास ही के करंट वाले तार की चपेट में फंसा था.

पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, युवक रस्‍सी नहीं देख पाए थे, जिसकी वजह से रस्‍सी गले में फंस गई और दोनो बाइक से‍ नीचे गिर गए. आराेप है कि इसी समय उन्‍हें करंट भी लगा. दोनों को अस्‍पताल में भर्ती किया गया, जहां फैजान की मौत हो गई.

मुस्लिम समाज ने थाने का किया घेराव

वहीं दूसरा युवक घायल है, जिसका इलाज अस्‍पताल में चल रहा है. घटना के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी संख्‍या में इकठ्ठा होकर थाने का घेराव किया. पुलिस ने स्‍थति की गंभीरता को देखते हुए पंडाल में चल रहे जगराता कार्यक्रम को बंदा करा दिया. इसके साथ ही आयोजन स्‍थल पर बड़ी संख्‍या में पुलिस बल की तैनाती की गई.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group