केंद्रीय मंत्रियों, किसान नेताओं के बीच बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ में तीसरे दौर की बैठक होगी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 14 Feb 2024 09:28 PM
केंद्रीय मंत्रियों, किसान नेताओं के बीच बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ में तीसरे दौर की बैठक होगी
ऑडियो सुनें

चंडीगढ़. तीन केंद्रीय मंत्री बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ में किसान नेताओं के साथ उनकी मांगों को लेकर बैठक करेंगे. किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि शाम पांच बजे केंद्रीय मंत्रियों अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय के साथ बैठक होगी. फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी सहित उनकी मांगों को लेकर किसान नेताओं और केंद्र के बीच यह तीसरे दौर की बैठक होगी.
इससे पहले दोनों पक्षों के बीच दो बैठकें बेनतीजा रही हैं. संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा फसलों के लिए एमएसपी पर कानून और ऋण माफी सहित अपनी विभिन्न मांगों के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के लिए ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu