अबू धाबी में हिंदू मंदिर के उद्घाटन का साक्षी बनकर धन्य हूं: अक्षय कुमार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 15 Feb 2024 09:10 PM
अबू धाबी में हिंदू मंदिर के उद्घाटन का साक्षी बनकर धन्य हूं: अक्षय कुमार
ऑडियो सुनें

अबू धाबी. अभिनेता अक्षय कुमार अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होकर “धन्य” महसूस कर रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया था. बोचासनवासी श्री अक्षर पुरूषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) द्वारा इस मंदिर का निर्माण किया गया है.

अभिनेता अक्षय कुमार ने बृहस्पतिवार सुबह सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर मंदिर की एक तस्वीर साझा की और लिखा ” अबू धाबी में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर के उद्घाटन समारोह का हिस्सा बनकर धन्य हूं..” समारोह में अभिनेता विवेक ओबेरॉय, दिलीप जोशी, गायक शंकर महादेवन और फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर भी शामिल हुए. मंदिर दुबई-अबू धाबी शेख जायद राजमार्ग पर अल राहबा के पास 27 एकड़ क्षेत्र में करीब 700 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu