रूस में विपक्ष के नेता एलेक्सी नवलनी की जेल में हुई मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 16 Feb 2024 07:34 PM
रूस में विपक्ष के नेता एलेक्सी नवलनी की जेल में हुई मौत
ऑडियो सुनें

मॉस्को. रूस की जेल एजेंसी ने कहा कि जेल में बंद विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की मौत हो गई है. वह 47 वर्ष के थे. नवलनी को सरकार में भ्रष्टाचार और रूसी शासन प्रतिष्ठान क्रेमलिन के खिलाफ व्यापक प्रदर्शनों के लिए जाना जाता था. संघीय जेल सेवा ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार को टहलने के बाद नवलनी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत महसूस हुई और वह बेहोश हो गए. इसने कहा कि नवलनी की मदद के लिए एक एंबुलेंस पहुंची, लेकिन उनकी मृत्यु हो गई.

क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेसकोव ने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को नवलनी की मौत की सूचना दे दी गई है और जेल सेवा मानक प्रक्रियाओं के अनुरूप जांच की जा रही है. नवलनी की प्रवक्ता किरा र्यिमश ने ‘एक्स’ पर कहा कि उनकी टीम को अब तक उनकी मौत की कोई पुष्ट जानकारी नहीं है, और उनके वकील उस शहर में जा रहे हैं जहां उन्हें रखा गया था.

नवलनी चरमपंथ के आरोप में 19 साल की सजा काट रहे थे. उन्हें दिसंबर में मध्य रूस के व्लादिमीर क्षेत्र स्थित जेल से दूरदराज के आर्किटक क्षेत्र में खार्प शहर स्थित रूस की उच्चतम सुरक्षा वाली एक जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था. वह जनवरी 2021 में तबसे से सलाखों के पीछे थे जब वह नर्व एजेंट विष हमले के बाद जर्मनी में उपचार कराकर मॉस्को लौटे थे. नर्व एजेंट विष हमले के लिए उन्होंने क्रेमलिन को दोषी ठहराया था.

नवलनी का जन्म मॉस्को से लगभग 40 किलोमीटर दूर ब्यूटिन में हुआ था. उन्होंने 1998 में पीपुल्स फ्रेंडशिप यूनिर्विसटी से कानून की डिग्री प्राप्त की और 2010 में येल में फेलोशिप की. पुतिन ने नवलनी के बारे में बात करते समय उनके महत्व को कम करने के स्पष्ट प्रयास में कभी भी उनका नाम नहीं लिया और उनके लिए “वह व्यक्ति” या इसी तरह के शब्दों का प्रयोग करते रहे हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu