झारखंड में आईईडी धमाके में महिला की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 16 Feb 2024 10:46 PM
झारखंड में आईईडी धमाके में महिला की मौत
ऑडियो सुनें

चाईबासा. झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) द्वारा कथित तौर पर लगाए गए परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) में हुए विस्फोट में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार को मरादिरी गांव के पास एक जंगल में हुई. माओवादियों ने सुरक्षार्किमयों को निशाना बनाने के लिए आईईडी वहां लगाई थी.

मरादिरी गांव के रहने वाले रंडई पूर्ति (56) जंगल में लकड़ी इकट्ठा करनी गई थी तभी वहां धमाका हो गया. पश्चिमी सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष शेखर ने कहा कि पुलिस का एक दल शुक्रवार को मौके पर पहुंचा और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर उपमंडल अस्पताल भेज दिया. एसपी ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि माओवादी अब हताशा में निर्दोष ग्रामीणों को निशाना बना रहे हैं, क्योंकि नक्सल विरोधी अभियान के कारण गतिविधियों पर काफी हद तक अंकुश लग गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu