रायपुर प्रेस क्लब में संकल्प और संगवारी पैनल का दबदबा, प्रफुल्ल ठाकुर बने अध्यक्ष…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 17 Feb 2024 10:53 PM
रायपुर प्रेस क्लब में संकल्प और संगवारी पैनल का दबदबा, प्रफुल्ल ठाकुर बने अध्यक्ष…
ऑडियो सुनें

रायपुर: छत्तीसगढ़ में रायपुर प्रेस क्लब का चुनाव आज हुआ, जिसमें संकल्प पैनल और संगवारी का दबदबा रहा। संकल्प पैनल से अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वाले प्रफुल्ल ठाकुर रायपुर प्रेस क्लब के नए अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर और संदीप शुक्ला उपाध्यक्ष बने है। वही महासचिव वैभव शिव पांडेय, संयुक्त सचिव- तृप्ति सोनी, कोषाध्यक्ष रमन हलवाई, संयुक्त सचिव- बमलेश्वर सोनवानी की जीत हुई है.

जानकारी के अनुसार, बता दें कि 5 साल बाद रायपुर प्रेस क्लब का चुनाव हाईकोर्ट के आदेश पर हुआ। पहली बार जिला प्रशासन की ओर से निर्वाचन कराया गया। चुनाव में 5 पैनल से 6 पदों के लिए कुल 27 प्रत्याशी मैदान पर थे। प्रत्याशियों के बीच जबरदस्त मुकाबला था।

वहीँ, मोतीबाग स्थित रायपुर प्रेस क्लब में आज सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें संकल्प पैनल से अध्यक्ष बने प्रफुल्ल ठाकुर, उपाध्यक्ष बने संदीप शुक्ला, कोषाध्यक्ष बने रमन हलवाई, संयुक्त सचिव अरविंद सोनवानी वही संगवारी पैनल से महासचिव वैभव शिव पांडेय, संयुक्त सचिव तृप्ति सोनी ने जीत दर्ज की।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav