अचानक शेयर बाजार की चाल बदल गई है. पिछले 5 दिनों से लगातार तेजी देखने को मिल रही है. जबकि इस दौरान दुनियाभर के बाजार दबाव में हैं. भारतीय शेयर बाजार आज लगातार पांचवें कारोबारी दिन मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहा। बाजार में आज चौतरफा मजबूती का माहौल बना रहा, जिसके चलते दिग्गज शेयरों के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी जम कर खरीदारी हुई। इस चौतरफा लिवाली के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मुख्य सूचकांक दिन के ऊपरी स्तर (डे-हाई) के बेहद करीब बंद होने में सफल रहे। बाजार की इस तेजी के कारण आज निवेशकों की संपत्ति में 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक की जबरदस्त बढ़ोतरी हो गई।
आज के कारोबार के दौरान शुरुआत में मामूली सुस्ती देखने को मिली, लेकिन जैसे ही वैश्विक बाजारों से सकारात्मक रुख आया, वैसे ही खरीदार पूरी तरह हावी हो गए। हालांकि सुबह दस बजे के बाद मुनाफावसूली के चक्कर में बिकवाली का दबाव भी बना, लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद एक बार फिर लिवाली शुरू हो गई। पूरे दिन के काराबोर के बाद सेंसेक्स 0.50 प्रतिशत और निफ्टी 0.63 प्रतिशत की जोरदार मजबूती के साथ बंद हुए।
बीएसई का सेंसेक्स आज 64.74 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,853.11 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसके कारण यह सूचकांक 478.19 अंक यानी 0.62 प्रतिशत उछल कर 77,396.04 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद मुनाफावसूली शुरू हो जाने के कारण यह सूचकांक ऊपरी स्तर से 791.19 अंक फिसल कर 313 अंक की गिरावट के साथ 76,604.85 अंक के निचले स्तर तक भी आया।
भारतीय शेयर बाजार आज लगातार पांचवें कारोबारी दिन मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहा। बाजार में आज चौतरफा मजबूती का माहौल बना रहा, जिसके चलते दिग्गज शेयरों के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी जम कर खरीदारी हुई। इस चौतरफा लिवाली के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मुख्य सूचकांक दिन के ऊपरी स्तर (डे-हाई) के बेहद करीब बंद होने में सफल रहे। बाजार की इस तेजी के कारण आज निवेशकों की संपत्ति में 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक की जबरदस्त बढ़ोतरी हो गई।