निसान मोटर इंडिया ने त्योहार के मौसम में कार लवर्स को फ्यूल एफिसिएंसी का एक बेहतरीन तोहफा दिया है। इस योजना के तहत ग्राहक अपनी पसंदीदा कार में बिना जेब ढीली किए सीएनजी किट लगवा सकते हैं।
निसान मैग्नाइट पर मिलने वाले सीएनजी किट की कीमत 74,999 रुपये है, जबकि निसान ग्रेवाइट पर दिए जा रहे किट की कीमत 85,999 रुपये है। यह ऑफर उन ग्राहकों के लिए एक शानदार विकल्प है, जो पेट्रोल के बढ़ते दामों के बीच किफायती और बेहतर माइलेज वाली कार चाहते हैं।
कंपनी अपनी पॉपुलर एसयूवी मैग्नाइट और कॉम्पैक्ट एमपीवी ग्रेवाइट के चुनिंदा वेरिएंट्स पर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के फ्री सीएनजी रिट्रोफिटमेंट दे रही है। यह सीमित अवधि का ऑफर 16 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगा। इसके तहत ग्राहकों को मैग्नाइट पर 74,999 रुपये और ग्रेवाइट पर 85,999 रुपये मूल्य का गवर्नमेंट अप्रूव्ड सीएनजी किट मुफ्त में मिलेगा, जो कि स्टैंडर्ड वॉरंटी के साथ 3 साल या 1,00,000 किलोमीटर की थर्ड-पार्टी वॉरंटी के साथ आता है।
मुफ्त CNG किट से ग्राहकों को भारी बचत
निसान ग्रेवाइट की सबसे बड़ी खासियत इसका सेगमेंट-फर्स्ट स्मार्ट ट्विन-सिलिंडर सीएनजी सॉल्यूशन (2 x 25 लीटर) है। जहां पारंपरिक सीएनजी कारों में सिलिंडर की वजह से बूट स्पेस काफी कम हो जाता है, वहीं ग्रेवाइट का ट्विन सिलिंडर सिस्टम फ्लोर के नीचे फिट होता है।
इससे कार की 7-सीटर फ्लेक्सिबिलिटी और डेली यूजेज की जगह पूरी तरह बरकरार रहती है और इससे बड़े परिवारों के लिए सफर बेहद आरामदायक हो जाता है।
निसान मोटर इंडिया ने अपनी सीएनजी कारों में सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा है। यह फ्री सीएनजी रिट्रोफिटमेंट पूरी तरह से गवर्नमेंट अप्रूव्ड है। स्टैंडर्ड प्रोडक्ट वॉरंटी के अलावा इस सीएनजी किट पर 3 साल या 1,00,000 किलोमीटर (जो भी पहले हो) की थर्ड-पार्टी वॉरंटी भी दी जा रही है।
यह लिमिटेड-पीरियड ऑफर 16 नवंबर 2026 तक लागू रहेगा। ध्यान रहे कि यह ऑफर मैग्नाइट के नॉन-टर्बो वेरिएंट्स (VISIA ट्रिम्स को छोड़कर) और ग्रेवाइट के केवल TEKNA वेरिएंट्स के लिए ही मान्य है।