रूस में एलेक्सी नवलनी को श्रद्धांजलि देने के दौरान 400 से अधिक लोग हिरासत में

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 18 Feb 2024 05:56 PM
रूस में एलेक्सी नवलनी को श्रद्धांजलि देने के दौरान 400 से अधिक लोग हिरासत में
ऑडियो सुनें

मॉस्को. रूस में विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी को श्रद्धांजलि देने के दौरान 400 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है. रूस के एक अधिकार समूह ने यह जानकारी दी. नवलनी (47) की अचानक मृत्यु से रूस के कई लोगों को करारा झटका लगा है. इन लोगों को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सबसे धुर विरोधी से भविष्य में काफी उम्मीदें थीं.

नवलनी को सरकार में भ्रष्टाचार और रूसी शासन प्रतिष्ठान क्रेमलिन के खिलाफ व्यापक प्रदर्शनों के लिए जाना जाता था. नर्व एजेंट के जहर से बचने और कई बार जेल की सजा पाने के बाद भी नवलनी ने पुतिन की आलोचना करना जारी रखा था. रूस के कई शहरों में सैकड़ों लोग इस राजनीतिज्ञ को श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार और शनिवार को फूलों और मोमबत्तियों के साथ राजनीतिक दमन के पीड़ितों के स्मारकों पर पहुंचे. ‘ओवीडी-इन्फो’ नामक अधिकार समूह के अनुसार 12 से अधिक शहरों में पुलिस ने शनिवार रात तक 401 लोगों को हिरासत में लिया. समूह ने कहा कि रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर सेंट पीटर्सबर्ग में 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu