रूसी आक्रमण शुरू होने के बाद से यूक्रेन के 31 हजार सैनिक मारे गए: जेलेंस्की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 25 Feb 2024 10:20 PM
रूसी आक्रमण शुरू होने के बाद से यूक्रेन के 31 हजार सैनिक मारे गए: जेलेंस्की
ऑडियो सुनें

कीव. यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को कहा कि रूस द्वारा आक्रमण शुरू करने के बाद गत दो वर्षों में 31,000 यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं. जेलेंस्की ने कीव में “यूक्रेन: वर्ष 2024″ फोरम में कहा, ह्लइस युद्ध में 31,000 यूक्रेनी सैन्य कर्मी मारे गए हैं. 3,00,000 या 1,50,000 नहीं, वह नहीं जो पुतिन और उनके धोखेबाज मंडली ने झूठ बोला है. लेकिन फिर भी, इनमें से प्रत्येक का जान गंवाना हमारे लिए एक बड़ा बलिदान है.” हालांकि, जेलेंस्की ने कहा कि वह घायल या लापता सैनिकों की संख्या का खुलासा नहीं करेंगे.
रूस द्वारा यूक्रेन पर चौबीस फरवरी, 2022 को आक्रमण शुरू करने के बाद से यह पहली बार है कि कीव ने जान गंवाने वाले अपने सैनिकों की संख्या की पुष्टि की है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu