बीजापुर: चार संदिग्ध नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 26 Feb 2024 08:54 PM
बीजापुर: चार संदिग्ध नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद

ऑडियो सुनें

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों ने चार संदिग्ध नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया तथा उनसे विस्फोटक बरामद किया है. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के अंतर्गत कत्तुर गांव के करीब सुरक्षा बलों ने चार संदिग्ध नक्सली सुदरू माडवी, रामू बेडजा, बुधराम ताती और सुखराम कलमू को गिरफ्तार कर लिया है.

उन्होंने बताया कि जिले में माओवादी विरोधी अभियान के तहत आज सुरक्षाबलों को कुटरू थाना से रानीबोदली, कत्तुर, मुकरम और ताड़मेर गांव की ओर रवाना किया गया था. अधिकारियों ने बताया कि जब दल कत्तुर गांव के करीब पहुंचा तब कुछ संदिग्ध लोग वहां से भागने लगे. बाद में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबल के जवानों ने जब उनकी तलाशी ली तब उनके पास से एक टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज और अन्य सामान बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि संदिग्ध नक्सलियों ने पूछताछ में बताया कि पुलिस दल को क्षति पहुंचाने के लिए वह पगडंडी में बारूदी सुरंग लगाने की कोशिश में थे. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 भारत वेस्टइंडीज वन डे क्रिकेट : वेस्टइंडीज की पारी हुई शुरू, कैंपबेल-ग्रीव्स ओपनिंग में उतरे, कोहली-रोहित पर निगाहें, कहीं टीम इंडिया का गेम न बिगाड़ दें ये 5 विंडीज खिलाड़ी
  2. 2 एक और त्रासदी से घिरा नेपाल, लगातार बारिश के बीच हिमलुंग बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता
  3. 3 असम में हिरासत में लिए गए सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम, अभिजीत दिपके ने किया विरोध, स्कूलों की हकीकत दिखाने आई थी सीजेपी की टीम
  4. 4 बस्तर में बाढ़ की तबाही : 300 बसाहटें प्रभावित, वायुसेना ने 12 नागरिकों को एयरलिफ्ट से सुरक्षित बचाया, नावों से 900 लोग रेस्क्यू हुए, 7300 नागरिक राहत शिविरों में शरणार्थी बने, देखिए वीडियो
By Yogesh Kumar Sahu