फिल्म ‘शैतान’ ने दो दिन में 34.39 करोड़ रुपये कमाए

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 10 Mar 2024 08:15 PM
फिल्म ‘शैतान’ ने दो दिन में 34.39 करोड़ रुपये कमाए
ऑडियो सुनें

मुंबई. फिल्म ‘शैतान’ ने रिलीज होने के दूसरे दिन ‘बॉक्स ऑफिस’ पर 19.18 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे फिल्म की कुल कमाई बढ़कर 34.39 करोड़ रुपये हो गई है. फिल्म के निर्माताओं ने रविवार को यह जानकारी दी. इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है. फिल्म में अजय देवगन, ज्योतिका और आर माधवन ने अभिनय किया है. यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

‘शैतान’ का निर्माण जियो स्टूडियोज, देवगन फिल्म्स और पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने किया है. फिल्म के निर्माताओं ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ”जियो स्टूडियोज, देवगन फिल्म्स और पैनोरमा स्टूडियोज की थ्रिलर फिल्म की कमाई में शनिवार को 26 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 15.21 करोड़ रुपये जबकि दूसरे दिन 19.18 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म अब तक टिकट खिड़की पर कुल 34.39 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है.” ‘शैतान’ 2023 की गुजराती ‘हॉरर फिल्म’ ‘वश’ का हिंदी रीमेक है जिसे कृष्णदेव याग्निक ने लिखा और निर्देशित किया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu