अमेरिका में एक कैथलिक स्कूल पर बलात्कार को बढ़ावा देने का आरोप

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 19 May 2022 07:24 PM
अमेरिका में एक कैथलिक स्कूल पर बलात्कार को बढ़ावा देने का आरोप
ऑडियो सुनें

ओक्लाहोमा. ओक्लाहोमा सिटी में ‘माउंट सेंट मैरी कैथोलिक हाई स्कूल’(एमएसएम) के कई मौजूदा और पूर्व छात्र और कम के छह छात्रों के माता-पिता ने स्कूल पर ‘‘बलात्कार को बढ़ावा’’ देने का आरोप लगाया है. इस संबंध में एक वाद सोमवार को दायर किया गया. स्कूल के 10 मौजूदा एवं पूर्व छात्रों और छह छात्रों के माता-पिता एवं अभिभावकों ने यह वाद दायर किया है. वाद में दावा किया गया है कि स्कूल के अधिकारियों को 2011 से पता था कि छात्राओं का अन्य छात्रों, शिक्षकों तथा प्रशिक्षकों द्वारा बलात्कार तथा यौन उत्पीड़न किया जा रहा है और उन्होंने इसे रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया.

वाद में कहा गया, ‘‘ एमएसएम ने बलात्कार को बढ़ावा दिया…..’’ इसमें दावा किया गया, ‘‘ एमएसएम ने बलात्कार तथा यौन उत्पीड़न को रोकने या उसकी शिकायत करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया..बल्कि शिकायत करने वाली महिलाओं तथा लड़कियों के साथ बदसलूकी की.’’ माउंट सेंट मैरी की प्रधानाचार्य लौरा कैन ने एक बयान में कहा कि उन्हें वाद के बारे में पता है, लेकिन अभी वह इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकतीं.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu