मैं 83 साल का हूं, कांग्रेस कार्यकर्ता बोलेंगे, तो चुनाव लड़ सकता हूं: खरगे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 12 Mar 2024 10:30 PM
मैं 83 साल का हूं, कांग्रेस कार्यकर्ता बोलेंगे, तो चुनाव लड़ सकता हूं: खरगे
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार करने संबंधी खबरों को खारिज करते हुए मंगलवार को कहा कि अगर कार्यकर्ता बोलेंगे, तो वह भी चुनाव लड़ सकते हैं. हालांकि, उन्होंने 83 वर्ष की आयु होने का जिक्र करते हुए इस बात का संकेत दिया कि संभवत: वह चुनाव नहीं लड़ें.

यह पूछे जाने पर कि सोनिया गांधी, वह और कई अन्य वरिष्ठ नेता चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, तो इस पर खरगे ने कहा, ” नहीं, ये गलत है कि हम (चुनाव लड़ने से) पीछे हट रहे हैं. मेरी उम्र 83 साल है, आपको (पत्रकार) तो 65 में सेवानिवृत्त कर देते हैं. मैं 83 साल का हूं…अगर आप मौका दिए….सब (कार्यकर्ता) बोलेंगे, तो जरूर लडूंगा.” उन्होंने कहा कि कांग्रेस में एक सीट पर टिकट के 10 दावेदार हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu