पांच देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपने परिचय पत्र सौंपे

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 27 Mar 2024 03:52 PM
पांच देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपने परिचय पत्र सौंपे
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यहां राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में फिलीपीन और उज्बेकिस्तान समेत पांच देशों के राजदूतों से परिचय पत्र ग्रहण किये। एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गयी है।

जिन राजदूतों ने परिचय पत्र सौंपे हैं, वे फिलीपीन के राजदूत जोसेफल फ्रांसिस्को इग्नासियो, उज्बेकिस्तान के राजदूत सरदोर रुस्तमबेव, बेलारूस के राजदूत मिखाइल कास्को, केन्या के उच्चायुक्त पीटर मैना मुनयिरि और जॉर्जिया के राजदूत वाखटांग जोशविली हैं। राष्ट्रपति भवन से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गयी है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav