मोदी ने पुर्तगाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर लुइस मोंटेनेग्रो को बधाई दी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 03 Apr 2024 11:45 AM
मोदी ने पुर्तगाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर लुइस मोंटेनेग्रो को बधाई दी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को लुइस मोंटेनेग्रो को पुर्तगाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पुर्तगाल गणराज्य के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर लुइस मोंटेनेग्रो को हार्दिक बधाई।

हमारे दीर्घकालिक द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने को लेकर आशान्वित हूं।’’ मोंटेनेग्रो ने मंगलवार को पुर्तगाल के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav