बिली जीन किंग कप टेनिस: भारत चीन से 0-3 से हारा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 10 Apr 2024 07:55 PM
बिली जीन किंग कप टेनिस: भारत चीन से 0-3 से हारा
ऑडियो सुनें

चांगशा. भारतीय महिला टेनिस टीम को बुधवार को यहां बिली जीन किंग कप के ग्रुप चरण मैच में चीन से 0-3 से हार का सामना करना पड़ा. सहजा यमलापल्ली को एक घंटे और 33 मिनट तक चले शुरुआती मुकाबले में विश्व रैंकिंग में 43वें स्थान पर काबिज जिन्यू वांग से 2-6, 3-6 से हार का सामना करना पड़ा.

एकल वर्ग के दूसरे मैच में अंकिता रैना को दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी क्विनवेन झेंग ने 6-0, 6-0 से मात दी. भारतीय खिलाड़ी इस दौरान एक भी गेम जीतने में असफल रही. रुतुजा भोसले और प्रार्थना थेंबारे की जोड़ी को हानयू गो और शियू वांग की जोड़ी ने 56 मिनट तक चले एकतरफा मुकाबले में 6-1, 6-1 से हराया.

इस करारी शिकस्त के बाद भारत पूल की तालिका में चौथे स्थान पर है. भारतीय टीम ने इससे पहले पैसिफिक ओसियानिया को 3-0 से हराया. टीम का अगला मुकाबला गुरुवार को चीनी ताइपे से होगा. इस पूल में दक्षिण कोरिया और न्यूजीलैंड की टीमें भी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu