रूने को एक सेट में हराने के बाद दूसरे दौर में हारे नागल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 11 Apr 2024 07:39 PM
रूने को एक सेट में हराने के बाद दूसरे दौर में हारे नागल
ऑडियो सुनें

मोंटे कार्लो. भारत के सुमित नागल ने जबर्दस्त जुझारूपन दिखाते हुए मोंटे कार्लो मास्टर्स में दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी होल्गर रूने को एक सेट में हराया लेकिन वर्षाबाधित दूसरे दौर का मुकाबला हार गए . बारिश के कारण यह मुकाबला बुधवार को स्थगित हो गया था. नागल ने खेल बहाल होने पर रूने से दूसरा सेट छीन लिया लेकिन आखिरी सेट में दो बार र्सिवस गंवा दी .

भारतीय क्वालीफायर नागल दूसरे सेट में रूने से 1 . 2 से पीछे थे जब बारिश हुई . उन्होंने दो घंटे 11 मिनट तक चला मुकाबला 3 . 6, 6 . 3, 2 . 6 से गंवाया . इस हार के बावजूद यह टूर्नामेंट उनके लिये यादगार रहा क्योंकि मास्टर्स टूर्नामेंट में एकल वर्ग के मुख्य ड्रॉ में जीत दर्ज करने वाले वह पहले भारतीय बने .

नागल ने 2019 अमेरिकी ओपन में रोजर फेडरर को भी एक सेट में हराया था . उन्होंने पहले दौर में इटली के मात्तेओ अर्नाल्डी को 5 . 7, 6 . 2, 6 . 4 से हराया था . भारत के रोहन बोपन्ना और आस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन पुरूष युगल अंतिम 16 में क्रोएशिया के मेट पाविच और अल सल्वाडोर के मार्शेलो अरेवालो से 3 .6, 6 . 7 से हार गए .

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu