निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को कूचबिहार न जाने की सलाह दी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 17 Apr 2024 07:00 PM
निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को कूचबिहार न जाने की सलाह दी
ऑडियो सुनें

कोलकाता. निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण की पूर्व संध्या पर कूच बिहार का अपना प्रस्तावित दौरा रद्द करने की सलाह दी है क्योंकि यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होगा. सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी.
कूचबिहार में 19 अप्रैल को मतदान होना है और चुनाव प्रचार पर रोक संबंधी 48 घंटे की अवधि बुधवार शाम से शुरू होगी.

सूत्रों ने कहा कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस के 18 और 19 अप्रैल को कूचबिहार के प्रस्तावित दौरे के बारे में पता चलने पर निर्वाचन आयोग ने उन्हें दौरा रद्द करने की सलाह दी है क्योंकि यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होगा. निर्वाचन आयोग ने राज्यपाल कार्यालय को भेजे गए अपने पत्र में कहा कि आदर्श आचार संहिता के चलते राज्यपाल के लिए कोई भी स्थानीय कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा सकता जैसा कि उनके कार्यक्रम में प्रस्तावित है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu