एल्गार परिषद मामले की आरोपी शोमा सेन मुंबई जेल से आईं बाहर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 17 Apr 2024 07:34 PM
एल्गार परिषद मामले की आरोपी शोमा सेन मुंबई जेल से आईं बाहर
ऑडियो सुनें

मुंबई. एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले की आरोपी एवं नागपुर विश्वविद्यालय की पूर्व प्रोफेसर शोमा सेन को बुधवार दोपहर यहां एक जेल से रिहा कर दिया गया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उच्चतम न्यायालय ने उन्हें 2018 के मामले में पांच अप्रैल को जमानत दे दी थी.

वरिष्ठ जेल अधिकारी ने कहा कि सेन सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मध्य मुंबई की भायखला जेल से बाहर आ गईं. जेल के बाहर उनकी बेटी और रिश्तेदारों ने उनका स्वागत किया. सेन 31 दिसंबर, 2017 को पुणे में आयोजित एल्गार परिषद सम्मेलन से संबंधित मामले में गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं और शिक्षाविदों सहित 16 लोगों में से एक थीं. पुणे पुलिस ने आरोप लगाया था कि सम्मेलन को माओवादियों का समर्थन प्राप्त था और वहां ‘भड़काऊ’ भाषण दिए गए थे, जिसके अगले दिन पुणे जिले में भीमा कोरेगांव युद्ध स्मारक के पास जातीय हिंसा भड़क उठी थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu