ईरान और इजरायल के बीच चल रहे जवाबी हमले के बीच ईरान ने भारत से मांगी मदद…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 20 Apr 2024 01:59 PM
ईरान और इजरायल के बीच चल रहे जवाबी हमले के बीच ईरान ने भारत से मांगी मदद…
ऑडियो सुनें

ईरान और इजरायल के बीच चल रहे जवाबी हमले के बीच ईरान ने भारत से मदद मांगी है, इस पर अब पाकिस्तान में बवाल मच गया है. पाकिस्तान की आवाम का सवाल है कि आखिर ईरान मुस्लिम देश है और पाकिस्तान भी मुस्लिम देश है तो ईरान भारत से मदद क्यों मांग रहा है.

इस दौरान पाकिस्तानी शख्स ने कहा कि न्यूक्लियर पॉवर बनने से कुछ फर्क नहीं पड़ने वाला है, दुनिया में अन्य देशों से अपने सबंध कैसे हैं यह काफी महत्वपूर्ण है.

दरअसल, पाकिस्तानी यूट्यूबर शोएब चौधरी ने ईरान और इजरायल के बीच जारी जंग पर पाकिस्तान की आवास से बात की. इस दौरान शोएब चौधरी ने कहा कि ईरान ने भारत से दोनों देशों के बीच चल रहे विवाद को खत्म कराने की गुहार लगाई है. दूसरी तरफ यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध में भी यूक्रेन ने भारत से समझौता कराने की बात कही है. शोएब ने पाकिस्तान की आवाम से सवाल किया कि आज मुस्लिम कंट्री और नॉन मुस्लिम कंट्री दोनों भारत पर विश्वास कर रहे हैं, ऐसा क्या हो गया है?

भारत का रूस और इजरायल के साथ संबंध
शोएब चौधरी के सवालों का जवाब देते हुए एक पाकिस्तानी शख्स ने कहा कि जब दो दो लोग झगड़ा करते हैं समझौता कराने के लिए ऐसे व्यक्ति को लाया जाता है, जिसकी बात दोनों मान जाएंगे.

पाकिस्तानी शख्स ने कहा कि आज भारत की दुनिया में इतनी अहमियत बन चुकी है कि वह किसी भी देश को समझा सकता है. शख्स ने कहा कि भारत जो कहता है वह करता है, इसलिए दुनिया के लोगों को भारत की बात पर विश्वास है. भारत का दोस्त रूस भी है और भारत का इजरायल के साथ भी अच्छे ताल्लुकात हैं, ऐसे में ईरान ने भारत से मदद मांगी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav