परिवारवाद की राजनीति के कारण विलुप्त होती जा रही कांग्रेस : नीतीश

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 21 Apr 2024 09:11 PM
परिवारवाद की राजनीति के कारण विलुप्त होती जा रही कांग्रेस : नीतीश
ऑडियो सुनें

किशनगंज. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को कांग्रेस पर आजादी के बाद से ही परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि यही कारण है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी देश भर में विलुप्त होती जा रही है. लालू यादव के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर निशाना साधते हुए जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष ने अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी लालू पर राजनीति में अपने बच्चों को बढ़ावा देने में व्यस्त रहने का आरोप लगाया.

जदयू उम्मीदवार मुजाहिद आलम के समर्थन में किशनगंज में एक सभा को संबोधित करते हुए कुमार ने राजद सुप्रीमो का नाम लिए बिना कहा, “वे (राजद) ‘परिवारवादी’ पार्टियां हैं. पहले वह (लालू) खुद सत्ता में थे…फिर अपने बेटों को आगे बढ़ाया…अब वह अपनी बेटियों को आगे बढ़ाने में व्यस्त हैं.” उन्होंने कहा, ”मेरे परिवार से राजनीति में कोई नहीं है. हम लोग तो सब के लिए काम करते हैं. आजादी के बाद कांग्रेस का क्या हुआ…सभी (जो पार्टी चला रहे हैं) एक ही परिवार से हैं. इसी लिए तो कांग्रेस ख.त्म हो रहा है.”

कुमार ने लालू के बेटे तेजस्वी यादव के संदर्भ में कहा, ‘मैंने सारे काम किए…मैंने सारे फैसले लिए और वह श्रेय लेते हैं…लोग जानते हैं कि उन्होंने (राजद) अपने शासन के दौरान क्या किया. हमारी सरकार किशनगंज सहित इस क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कई कार्य कर रही है. हमने अल्पसंख्यक समुदायों के लिए बहुत काम किया है.” बिहार में किशनगंज के साथ-साथ कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका लोकसभा क्षेत्रों में 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu