‘वेलकम टू द जंगल’ फिल्म में नजर आएंगे आफताब शिवदासानी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 29 Apr 2024 03:37 PM
‘वेलकम टू द जंगल’ फिल्म में नजर आएंगे आफताब शिवदासानी
ऑडियो सुनें

मुंबई: हिंदी फिल्मों के अभिनेता अक्षय कुमार की आगामी कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में अभिनेता आफताब शिवदासानी भी नजर आएंगे। शिवदासानी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए उन्हें इस फिल्म का हिस्सा बनाने के लिए अक्षय कुमार को धन्यवाद दिया।

शिवदासानी ने सोशल मीडिया मंच पर दोनों की तस्वीरों के साथ एक कोलाज भी साझा किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ”16 साल के अंतराल के बाद ली गई तस्वीर (2008 और 2024)। जैसा कि आप देख सकते हैं, कुछ भी नहीं बदला है। इस ‘दीवाने’ का इस ‘पागल जंगल’ में ‘वेलकम’ करने के लिए ‘आवारा’ को धन्यवाद।”

आगामी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में संजय दत्त, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, जॉनी लीवर, परेश रावल, लारा दत्ता, राजपाल यादव, अरशद वारसी, जैकलीन फर्नांडीज, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, दिशा पटानी, कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक नजर आएंगे। गायक दलेर मेहंदी और मीका ंिसह भी इसके कलाकारों में शामिल हैं।

एए नाडियाडवाला के सहयोग से जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली इस फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे और फिरोज ए नाडियाडवाला कर रहे हैं। यह फिल्म 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म 2007 में आई ‘वेलकम’ और 2015 में आई ‘वेलकम बैक’ की कड़ी में आने वाली तीसरी फिल्म होगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav