दो हजार रुपये के 97.76 प्रतिशत नोट वापस आए: आरबीआई

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 02 May 2024 08:55 PM
दो हजार रुपये के 97.76 प्रतिशत नोट वापस आए: आरबीआई
ऑडियो सुनें

मुंबई. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि बंद किए गए 2000 रुपये के 97.76 प्रतिशत नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गए हैं. केंद्रीय बैंक ने बताया कि सिर्फ 7,961 करोड़ रुपये के नोट अभी जनता के पास हैं. आरबीआई ने बयान में कहा कि 19 मई, 2023 को 2000 रुपये के नोट को वापस लेने की घोषणा की गई थी. इस दिन के अंत में बाजार में मौजूद 2000 रुपये के नोटों का मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था. अब 30 अप्रैल, 2024 को बाजार में सिर्फ 7,961 करोड़ रुपये के नोट बाजार में हैं.

बैंक ने कहा, ह्लइस प्रकार, 2000 रुपये के 97.76 प्रतिशत नोट वापस आ चुके हैं.ह्व हालांकि, 2000 रुपये का नोट वैध है. लोग देशभर में आरबीआई के 19 कार्यालयों पर 2000 रुपये के नोट जमा कर सकते हैं या उन्हें अन्य नोट से बदल सकते हैं. जनता 2000 के नोट भारतीय डाक के माध्यम से भी आरबीआई के किसी भी कार्यालय में भेजकर उनके बराबर मूल्य की राशि अपने बैंक खातों में जमा करा सकती है. आरबीआई द्वारा नवंबर, 2016 में 1000 रुपये और 500 रुपये के नोट बंद करने के बाद 2000 रुपये के नोट जारी किए गए थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu