चीन ने 16वीं बार उबेर कप जीता, फाइनल में इंडोनेशिया को 3-0 से हराया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 05 May 2024 07:37 PM
चीन ने 16वीं बार उबेर कप जीता, फाइनल में इंडोनेशिया को 3-0 से हराया
ऑडियो सुनें

चेंगडू. चीन ने रविवार को यहां अपनी बादशाहत जारी रखते हुए इंडोनेशिया को हराकर 16वीं बार उबेर कप अपने नाम किया. चीन दो साल पहले बैंकॉक में दक्षिण कोरिया से फाइनल में हार गया था. उसने रविवार को इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर खिताब जीता. इंडोनेशिया 2008 के बाद पहला उबेर कप फाइनल खेल रहा था. चीन के लिए ओलंपिक चैम्पियन चेन यु फेई ने ग्रेगोरिया मारिस्का टुनजंग को 21-7, 21-16 से हराकर शानदार शुरूआत की.

इसके बाद चेन किंग चेन और जिया यि फान की दुनिया की नंबर एक जोड़ी ने सिटी फादिया सिल्वा रामाधंती और रिब्का सुगियार्तो को 21-11, 21-8 से हराकर बढ़त 2-0 कर दी. युवा एस्टर नुरूमी ने इंडोनेशिया के लिये कड़ी चुनौती पेश की लेकिन चीन की ही बिंग जियाओ ने उबरते हुए 10-21, 21-15, 21-17 से जीत हासिल ली. चीन ने 16वीं बार उबेर कप जीत लिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu