चीन में एक अस्पताल में चाकू से हमला; दो लोगों की मौत, 21 घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 07 May 2024 07:24 PM
चीन में एक अस्पताल में चाकू से हमला; दो लोगों की मौत, 21 घायल
ऑडियो सुनें

बीजिंग/कुनमिंग. चीन के युन्नान प्रांत में मंगलवार को एक अस्पताल में चाकू से किए गए हमले में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए. स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि यह देश में सामूहिक चाकूबाजी की नवीनतम घटना है. जेनशियोंग काउंटी के सार्वजनिक सुरक्षा ब्यूरो ने कहा कि पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे काउंटी के एक स्थानीय अस्पताल में एक व्यक्ति ने लोगों पर चाकू से हमला कर दिया. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और मामले की जांच की जा रही है.

चीन में अधिकांश नागरिकों के लिए निजी तौर पर बंदूक रखना अवैध है लेकिन हाल के वर्षों में चीन में सार्वजनिक स्थानों पर बड़े पैमाने पर चाकू से हमले की घटनाएं सामने आई हैं. पिछले साल अगस्त में, मानसिक बीमारी से पीड़ित एक व्यक्ति ने युन्नान के एक आवासीय क्षेत्र में लोगों पर चाकू से हमला कर दिया था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी और सात अन्य घायल हो गए थे. युन्नान के उत्तर-पूर्व में स्थित जेनशियोंग काउंटी, गुइझोउ और सिचुआन प्रांतों की सीमा के निकट है और 2020 तक इसे “गरीबी से त्रस्त” क्षेत्र के रूप में वर्गीकृत किया गया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu