कीव. यू्क्रेन के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि मारियुपोल शहर में बचाव र्किमयों को मलबे से 200 शव मिले हैं. यूक्रेन में तीन महीने से जारी युद्ध में तबाह हो चुके इस बंदरगाह शहर में एक बार फिर ऐसा मंजर सामने आया है. शहर के मेयर के सलाहकार पेट्रो एंड्रूयशेचेंको ने कहा कि ये शव एक ध्वस्त हो चुके मकान के बेसमेंट से मिले हैं. हाल ही में रूसी बलों ने मारियुपोल शहर पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया था. इस शहर से युद्ध की कुछ सबसे बदतर तस्वीरें सामने आई हैं. हालांकि इस दौरान शहर में यूक्रेनी लड़ाकों ने जबरदस्त प्रतिरोध भी दिखाया है.
युद्ध के कारण पुलिस रोजाना लोगों को निकाल रही है
यूक्रेन में लुहान्स्क के गवर्नर सेरही हैदई का कहना है कि रूस के साथ जंग की वजह से पुलिस रोजÞाना लोगों को निकाल रही है और क्षेत्र छोड़ने के इच्छुक लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है. हैदई ने सोमवार को फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया जो सिविएरोदोनेत्स्क के पास राजमार्ग पर एक गाड़ी से शूट किया गया है. इसमें मलबा, बैरिकेड और नष्ट गाड़ियां दिखाई दे रही हैं.
रूस-यूक्रेन जंग में अहम घटनाक्रम – -यूक्रेन में चलाए गए पहले युद्ध अपराध मुकदमे में एक रूसी को उम्र कैद की सजÞा.
-डोनबास में रूस का हमला तेजÞ हुआ, भारी गोलाबारी.
-एक लंबा सफर: बेलारूस के स्वयंसेवक यूक्रेन के लिए लड़ रहे हैं.
– तीन महीने के युद्ध के बाद रूस में ंिजदगी पूरी तरह से बदली.
-मारियुपोल पर कब्जा करने के रूस के दावे ने युद्ध बंदियों को लेकर ंिचताएं बढ़ाई.
अन्य घटनाक्रम: कीव (यूक्रेन): यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया है कि राजधानी कीव से 55 किलोमीटर उत्तर में स्थित देसना शहर में पिछले हफ्ते हुए रूसी हमले में 87 लोग मारे गए हैं.
उन्होंने कहा कि चेर्निहीव क्षेत्र में आने वाले देसना में मलबा हटाने का काम पूरा कर लिया गया है और वहां महज चार मिसाइलों के कारण इतने बड़े पैमाने पर तबाही व मौतें हुई हैं.
जेलेंस्की ने सोमवार को यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के तीन महीने पूरे होने से पहले, राष्ट्र के नाम दिए संबोधन में यह टिप्पणी की.
उन्होंने कहा कि 24 फरवरी से लेकर अब तक रूसी सेना यू्क्रेन पर 1,474 मिसाइल हमले कर चुकी है, जिनमें 2,275 अलग-अलग मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया है.
जेलेंस्की ने कहा कि इस अवधि में रूस ने 3,000 से ज्यादा हवाई हमले किए हैं और अधिकतर हमलों में नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया गया है.
उन्होंने कहा कि रूस ने उनके देश के खिलाफ ‘पूर्ण युद्ध’ छेड़ रखा है, जिसका मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को मारना और बुनियादी ढांचे को अधिक से अधिक नुकसान पहुंचाना है.