गरियाबंद: सुरक्षाबलों ने तीन बारूदी सुरंग की बरामद

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 17 May 2024 07:28 PM
गरियाबंद: सुरक्षाबलों ने तीन बारूदी सुरंग की बरामद
ऑडियो सुनें

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों ने तीन बारूदी सुरंग बरामद की है. पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के शोभा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गरीबा गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने तीन बारूदी सुरंग बरामद की है.

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ और उड़ीसा की सीमा पर स्थित शोभा थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों की सूचना पर पुलिस दल को कोदोमाली, इचरादि, गरीबा, सहबीनकछार गांव की ओर रवाना किया गया था. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबल के जवान जब क्षेत्र के गरीबा गांव के जंगल में थे तब सुरक्षाबलों को देखकर नक्सली वहां से भाग गए.

इसके बाद सुरक्षाबलों ने जंगल से तीन-तीन किलोग्राम वजनी एक टिफिन बम, दो कुकर बम तथा अन्य सामान बरामद किया.
उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने बमों को नष्ट कर दिया है तथा नक्सलियों की खोज की जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि इलाके में नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए नक्सली अक्सर विस्फोटक लगाते हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu