हंसल मेहता ने सफीना हुसैन से गुपचुप तरीके से रचाई शादी

मुंबई. फिल्मकार हंसल मेहता ने बुधवार को कहा कि उन्होंने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में एक निजी समारोह में सफीना हुसैन के साथ शादी कर ली है। सफीना लंबे समय से उनकी साथी रहीं हैं। ‘शाहिद’, ‘अलीगढ़’ और ’‘ओमेर्टा’ जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले हंसल ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की जानकारी दी।

हंसल (54) ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में लिखा, ‘‘आखिरकार 17 साल साथ रहने और दो बच्चों के बाद, अपने बेटों को बड़ा होते देख और अपने-अपने सपनों को साकार करने के लिए हमने शादी करने का फैसला किया है। हमेशा की तरह इस बार भी यह फैसला अचानक और अनियोजित लिया गया।’’ फिल्मकार ने सैन फ्रांसिस्को के ताज कैंप्टन प्लेस में आयोजित शादी समारोह की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा कीं।

दिवंगत अभिनेता युसुफ हुसैन की बेटी सफीना हुसैन एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह लड़कियों की शिक्षा के लिए काम करने वाले संगठन ‘‘एजुकेट गर्ल्स’’ की संस्थापक भी हैं। हंसल और सफीना की दो बेटियां भी हैं। फिल्मकार विशाल भारद्वाज और अनुभव सिन्हा के अलावा अभिनेता राजकुमार राव, मनोज वाजपेयी और प्रतीक गांधी समेत कई अन्य लोगों ने हंसल मेहता को शादी की बधाई दी है।
हंसल मेहता की शादी पहले सुनीता मेहता से हुई थी। जय और पल्लव उनके दो बेटे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button