‘ग्रुप आफ डैथ’ में श्रीलंका का सामना बांग्लादेश से…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 07 Jun 2024 03:12 PM
‘ग्रुप आफ डैथ’ में श्रीलंका का सामना बांग्लादेश से…
ऑडियो सुनें

डलास: श्रीलंका और बांग्लादेश टी20 विश्व कप के ‘ग्रुप आफ डैथ’ के शनिवार को होने वाले महत्वपूर्ण मुकाबले में जीत दर्ज करके सुपर आठ में प्रवेश का अपना दावा पुख्ता करना चाहेंगे। ग्रुप डी में तीन पूर्णकालिक सदस्यों दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और बांग्लादेश के अलावा उलटफेर करने में माहिर नीदरलैंड और नेपाल की टीमें हैं । इसमें जीत और जीत का अंतर आखिर में काफी मायने रखेगा।

श्रीलंका को पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने हराया था और बल्लेबाज इस बार अपनी गलतियों से सबक लेकर उतरेंगे। पहले मैच में श्रीलंकाई टीम 77 रन पर आउट हो गई थी जबकि गेंदबाजों ने फिर भी अच्छा प्रदर्शन किया।
बांग्लादेश की टीम इस साल टी20 क्रिकेट में लय हासिल करने के लिये जूझती नजर आई है । उसे श्रींलका और अमेरिका ने श्रृंखला में हराया जबकि अभ्यास मैच में भारत ने मात दी ।

टीमें :

श्रीलंका: वांिनदु हसरंगा (कप्तान), चरिथ असलांका, कुसल मेंडिस, पथुम निसांका, कांिमडु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, धनंजय डी सिल्वा, महेश थीक्षाना, दुनीथ वेल्लालेज, दुशमंथा चमीरा, नुवान तुषारा, मथेशा पथिराना, दिलशान मदुशंका। रिजर्व: असिथा फर्नांडो, विजयकांत व्यासकांथ, भानुका राजपक्षे, जनिथ लियानागे।

बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तस्कीन अहमद, लिटन दास, सौम्या सरकार, तंजीद हसन तमीम, शाकिब अल हसन, तौहीद हृदोय, महमूद उल्लाह रियाद, जैकर अली अनिक, तनवीर इस्लाम, शाक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, शोरीफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब। रिजर्व: अफीफ हुसैन, हसन महमूद।

मैच का समय : सुबह छह बजे से ।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav