गुजरात में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 08 Jun 2024 01:14 PM
गुजरात में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल…
ऑडियो सुनें

सूरत: गुजरात के सूरत शहर में सड़क किनारे बैठे लोगों के समूह को एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे एक लड़के और उसके चाचा की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उतरन थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना शहर के बाहरी ंिरग रोड पर शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे हुई। उन्होंने कहा “कार के चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण वह सड़क से उतर गई और सड़क किनारे बैठे लोगों को कुचल दियो”

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में आठ साल के वियान और उसके 32 वर्षीय चाचा संकेत बावरिया की मौत हो गई।
पुलिस निरीक्षक ए डी महंत ने कहा कि कार अहमदाबाद से आ रही थी तभी उसके चालक को झपकी आ गई। कार चालक की पहचान यज्ञेश गोहिल (40) के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav