प्रधानमंत्री मोदी ने रामोजी राव को श्रद्धांजलि दी…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 08 Jun 2024 01:39 PM
प्रधानमंत्री मोदी ने रामोजी राव को श्रद्धांजलि दी…
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मीडिया जगत की जानी मानी हस्ती रामोजी राव के निधन पर शनिवार को शोक व्यक्त किया और उन्हें भारतीय मीडिया में क्रांति लाने वाला दूरदर्शी व्यक्ति करार दिया। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि राव के समृद्ध योगदान ने पत्रकारिता और फिल्म जगत पर अमिट छाप छोड़ी है। मोदी ने कहा कि अपने उल्लेखनीय प्रयासों के माध्यम से उन्होंने मीडिया और मनोरंजन जगत में नवाचार और उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित किए।

प्रधानमंत्री ने पोस्ट किया,‘‘ रामोजी राव गारू में भारत के विकास को लेकर जुनून था। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उनसे बातचीत करने और उनके ज्ञान से लाभ उठाने के कई अवसर मिले। इस कठिन समय में उनके परिवार, मित्रों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।’’

रामोजी राव का शनिवार सुबह एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। रामोजी समूह के एक चैनल ईटीवी तेलंगाना के अनुसार राव बीमार थे और पिछले कुछ दिनों से उनका इलाज जारी था। आज सुबह चार बजकर 50 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav