जूनियर एनटीआर की ‘देवरा’ 27 सितंबर, आलिया भट्ट की ‘जिगरा’ अब 11 अक्टूबर को होगी रिलीज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 14 Jun 2024 06:54 PM
जूनियर एनटीआर की ‘देवरा’ 27 सितंबर, आलिया भट्ट की ‘जिगरा’ अब 11 अक्टूबर को होगी रिलीज
ऑडियो सुनें

मुंबई. आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ”जिगरा” की रिलीज टल गई है और अब यह 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी, जबकि तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म “देवरा” को जारी करने की तारीख बदलकर 27 सितंबर कर दी गई है. फिल्म निर्माता वासना बाला के साथ आलिया भट्ट की पहली फिल्म ” जिगरा” पहले 27 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, जबकि कोरताला शिवा की ”देवरा” 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आने वाली थी.

भारत के कम ज्ञात तटीय क्षेत्रों में फिल्माई गई एक हाई-”देवरा” फिल्म निर्माता कोराताला शिवा की दो भागों वाली एक महागाथा है जिसमें तमाम नाटकीयता देखी जा सकेगी. फिल्म के पहले भाग ”देवरा: भाग- 1 में जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान भी हैं. सोशल मीडिया के मंच एक्स में ”देवरा” के आधिकारिक पेज ने फिल्म की नयी रिलीज की तिथि साझा की. इसमें कहा गया, ”सभी तटों पर उसके शीघ्र आगमन का चेतावनी नोटिस जारी किया जा रहा है. जनता का व्यक्ति तारक 9999 देवरा 27 सितंबर से सिनेमा (हॉल).” फिल्म का निर्माण युवसुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा किया गया है और इसे नंदमूरी कल्याण राम ने प्रस्तुत किया है.

इसके बाद करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने बृहस्पतिवार शाम अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ”जिगरा” की नयी रिलीज तिथि साझा की, जो फिल्म निर्माता वासन बाला के साथ आलिया की पहली फिल्म है. बैनर ने इंस्ट्राग्राम पर पोस्ट किया, ” आपके अपने.. आपके जिगरा की रक्षा के लिए एक भीषण यात्रा. आलिया भट्ट और वेदांग रैना अभिनीत- जिगरा 11 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में आ रही है.” ” द आर्चीज” के अभिनेता वेदांग रैना अभिनीत ” जिगरा” को भट्ट की इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन ने भी सहयोग दिया है. आगामी परियोजना में जौहर, अपूर्व मेहता, भट्ट और सोमेन मिश्रा को निर्माता के रूप में श्रेय दिया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu