हॉलीवुड स्टार केविन स्पेसी के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप

लंदन. ब्रिटेन की ‘क्राउन प्रॉसिक्यूशन र्सिवस’ (सीपीएस) ने बृहस्पतिवार को कहा कि हॉलीवुड स्टार केविन स्पेसी के खिलाफ तीन पुरुषों के यौन उत्पीड़न के चार आरोप लगाए गए हैं. आॅस्कर विजेता अमेरिकी अभिनेता, ‘यूजुअल सस्पेक्ट्स’ और ‘अमेरिकन ब्यूटी’ जैसी फिल्मों और नेटफ्लिक्स राजनीतिक नाटक ‘हाउस आॅफ कार्ड्स’ में काम कर चुके हैं. स्पेसी ने 2004 से 2015 तक लंदन के ओल्ड विक थिएटर के निर्देशक के रूप में भी काम किया था.

सीपीएस विशेष अपराध शाखा की प्रमुख रोजमेरी आइंस्ली ने कहा, ‘‘सीपीएस ने 62 वर्षीय केविन स्पेसी के खिलाफ तीन पुरुषों के यौन उत्पीड़न के चार मामलों में आपराधिक आरोपों को दर्ज किया है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘क्राउन प्रॉसिक्यूशन र्सिवस सभी संबंधितों पक्षों को बताना चाहती है कि स्पेसी के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही चल रही है और उन्हें निष्पक्ष सुनवाई का अधिकार है.’’ अभिनेता, जिनका पूरा नाम केविन स्पेसी फाउलर है, ने पहले अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button