नशा मुक्त, स्वच्छ, सुरक्षित, समृद्ध समाज के निर्माण में सहभागी बनें: योगी आदित्यनाथ

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 26 Jun 2024 11:24 AM
नशा मुक्त, स्वच्छ, सुरक्षित, समृद्ध समाज के निर्माण में सहभागी बनें: योगी आदित्यनाथ
ऑडियो सुनें

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को आमजन को जागरूक करते हुए उनसे नशा मुक्त, स्वच्छ, सुरक्षित तथा समृद्ध समाज के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री योगी ने अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के मौक़े पर बुधवार को सोशल मीडिया मंच ह्लएक्सह्व पर अपने संदेश में कहा ह्लनशा व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से अवनति की ओर ले जाता है।

उन्होंने इसी संदेश में आह्वान किया ह्लआइए, आज ‘अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस’ के अवसर पर ‘नशा मुक्ति’ के अभियान को आगे बढ़ाने हेतु प्रतिबद्ध हों और नशा मुक्त, स्वच्छ, सुरक्षित एवं समृद्ध समाज के निर्माण में सहभागी बनें।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav