यूक्रेन के सेवेरोदोनेत्स्क शहर में 1500 लोग मारे गए: मेयर

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 27 May 2022 02:53 PM
यूक्रेन के सेवेरोदोनेत्स्क शहर में 1500 लोग मारे गए: मेयर
ऑडियो सुनें

कीव. यूक्रेन का शहर सेवेरोदोनेत्स्क भीषण जंग के केंद्र में है। मेयर आॅलेक्जÞेंडर स्ट्रीयुक ने कहा कि कम से कम 1500 लोगों की मौत हुई है और करीब 12 से 13 हजार लोग अब भी शहर में है जहां 60 फीसदी रिहायशी इमारतें तबाह हो गई हैं।

सेवेरोदोनेत्स्क, डोनबास के लुहांस्क क्षेत्र का ही एक हिस्सा है जो यूक्रेन की सरकार के कब्जे में है और स्ट्रीयुक का दावा है कि रूसी फौज इसे शेष यूक्रेन नियंत्रित क्षेत्र से काटने की कोशिश कर रही है। स्ट्रीयुक ने कहा कि बृहस्पतिवार को सिर्फ 12 लोगों को ही शहर से निकाला जा सका।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav