पूर्व विधायक आशीष दास ने छोड़ा टीएमसी का साथ, कहा पार्टी नेताओं को सम्मान नहीं देती

अगरतला. सुबल भौमिक को पार्टी की त्रिपुरा इकाई के अध्यक्ष के पद पर पदोन्नत किए जाने से नाराज तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता आशीष दास ने शुक्रवार को ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी से इस्तीफा दे दिया. धलाई जिले के सूरमा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक ने हालांकि अभी तक किसी अन्य पार्टी में शामिल होने की इच्छा नहीं दिखाई है.

दास ने कहा ‘‘ जब पार्टी ने त्रिपुरा में अपने पैर पसारने शुरू किए थे, तब 80 प्रतिशत लोग टीएमसी के साथ आने के लिए उत्सुक थे. मैं भी पार्टी में शामिल हो गया था, लेकिन अब मेरे लिए इस पार्टी में रहना संभव नहीं है. इसलिए, मैंने इस्तीफा दे दिया.” उन्होंने कहा कि टीएमसी नेतृत्व अपने नेताओं को उचित सम्मान नहीं देता. उन्होंने कहा ‘‘मैं अपने आत्मसम्मान को नहीं छोड़ सकता. वह (पार्टी नेतृत्व) हमें इंसान भी नहीं मानते हैं. इसलिए मैंने तृणमूल छोड़ने का फैसला किया है.’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button