
भोपाल. मध्यप्रदेश राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने शुक्रवार को प्रदेश में 25 जून से शुरु होने वाले पंचायत चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की. इन चुनाव में तीन चरणों में मतदान कराया जाएगा. राज्य निर्वाचन कार्यालय के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी .अधिकारी ने बताया कि पहले चरण का मतदान 25 जून को, दूसरे चरण का एक जुलाई और तीसरे व अंतिम चरण का मतदान आठ जुलाई को होगा. उन्होंने बताया कि पंच से लेकर जिला पंचायत सदस्यों के विभिन्न पदों के लिए आठ जुलाई, 11 जुलाई, 14 जुलाई और 15 जुलाई को मतगणना होगी.



