वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को अस्पताल से छुट्टी मिली

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 04 Jul 2024 07:07 PM
वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को अस्पताल से छुट्टी मिली
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को बृहस्पतिवार शाम यहां अपोलो अस्पताल से छुट्टी मिल गयी. सूत्रों ने यह जानकारी दी. आडवाणी (96) को बुधवार को यहां अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कुछ दिन पहले उन्हें अखिल भारतीय आयुर्वज्ञिान संस्थान (एम्स) ले जाया गया था. उन्हें एम्स में एक रात रखने के बाद छुट्टी दे दी गई थी.

सूत्रों ने बताया कि आडवाणी को आज करीब पांच बजे अपोलो अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. सूत्रों ने कहा था कि बुधवार रात अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद उनकी (आडवाणी की) हालत स्थिर बनी रही. पूर्व उप प्रधानमंत्री को बुधवार रात करीब नौ बजे अपोलो अस्पताल लाया गया था. उनके साथ उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी थीं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu